नैनीताल, सितम्बर 8 -- बेतालघाट। गरमपानी क्षेत्र के धनियाकोट निवासी यश जोशी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यश के पिता जगदीश चंद्र जोशी इंजीनियर हैं और माता मंजू जोशी गृहिणी हैं। यश के दादा राम दत्त जोशी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी प्रेरणा से ही यश ने सेना में कॅरियर बनाने का निर्णय लिया। यश ने वर्ष 2024 में टेक्निकल एंट्री के माध्यम से सेना में प्रवेश किया था और अब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...