नैनीताल, फरवरी 14 -- बेतालघाट, संवाददाता। अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र बेतालघाट पहुंचने पर शनिवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का भाजपाइयों व लोगों ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा की अध्यक्षता में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल के आवास पर हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय शामिल हुए। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण व मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई और शिक्षा समेत अन्य मूलभूत जरूरतें विधायक को बताईं। विधायक भगत ने सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। भगत ने कहा कि बेतालघाट क्षेत्र उनके लिए परिवार समान है और यहां की जनता ने उन्हें तीन बार विधानसभा भेजकर सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की योज...