नैनीताल, अगस्त 24 -- गरमपानी, संवाददाता। विकासखंड बेतालघाट के बजेड़ी निवासी नीतू कार्की पुत्री राजेन्द्र सिंह कार्की ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीतू का चयन एशिया काकेहाशी प्रोजेक्ट 2025 के लिए हुआ है। इसके तहत वह 22 अगस्त से 15 दिसंबर तक जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नीतू वर्तमान में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में 11वीं की छात्रा हैं। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस परियोजना के लिए होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। भारत से चयनित प्रतिनिधियों में शामिल नीतू 20 अगस्त 2025 को जापान रवाना हो चुकी हैं। एशिया काकेहाशी प्रोजेक्ट का उद्देश्य एशियाई देशों के छात्रों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। नीतू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ताड़ीखेत (जिला अल्मोड़ा) से अपने चाचा-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.