नैनीताल, दिसम्बर 27 -- बेतालघाट। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को बेतालघाट में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। जो बाजार के मुख्य मार्गों से होकर निकाला गया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी के नेतृत्व में निकाले गए मार्च कार्यकर्ताओं ने कैंडल लेकर न्याय की मांग और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसी, स्थानीय लोग और महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा बोहरा, भागीरथी, सुरेश आर्य, पुष्पा, राम कृष्ण आगरी, भारत आर्य, महेन्द्र कुमार, गणेश जलाल, नीरज कुमार, सुनील कुमार, नवीन जोशी, जीवन वर्मा, प्रकाश चन्द्र, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद...