प्रयागराज, जुलाई 27 -- प्रयागराज। संगम का जलस्तर एकबार फिर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में छतनाग में गंगा का जलस्तर आठ सेमी बढ़ा। हालांकि फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 25 सेमी कम हुआ और नैनी में यमुना दो सेमी घटीं। संगम का जलस्तर बढ़ने की संभावना चार दिन पहले व्यक्त की गई थी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना का सहायक नदी बेतवा का जलस्तर बढ़ने लगा। मध्यप्रदेश में शनिवार को भी बेतवा का जलस्तर बढ़ रहा था। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के कंट्रोल रूम का कहना है कि यमुना के सहारे आए बेतवा के पानी से संगम का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन रफ्तार बेहद धीमी है। जलस्तर बढ़ रहा है मगर गंगा-यमुना के खतरे के निशान को छूने की संभावना नहीं है। रविवार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.56 मीटर, छतनाग में गंगा 78.91 मीटर रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.