लातेहार, फरवरी 3 -- बेतला, प्रतिनिधि। यहां पार्क मेन गेट के पास बने विभागीय रिसेप्शन सेंटर को जैक से दूसरे जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसबारे में वनपाल सह कॉम्प्लेक्स इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि पार्क मेन गेट के पास बने रिसेप्शन सेंटर को शिफ्ट करने का निर्णय वन-प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। क्योंकि सेंटर की वर्तमान भौगोलिक स्थिति मेन गेट और विभागीय शौचालय के बीचोंबीच होने की वजह से पर्यटकों को आवाजाही करने में परेशानी होती थी। वहीं वनपाल संतोष ने डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के आदेश से उक्त रिसेप्शन सेंटर को अधिक सुरक्षित,खुले और सुलभ स्थान में जैक के जरिए शिफ्ट किए जाने की बात बताई।नए स्थान पर सेंटर के शिफ्ट होने से पर्यटकों को पार्क की सैर करने में काफी सहूलियत होगी।क्योंकि पार...