लातेहार, जनवरी 29 -- बेतला प्रतिनिधि । वन विभाग के हुनर से रोजगार योजना के तहत बेतला के डोरमेट्री परिसर में ग्रामीण महिलाओं का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को व्यवसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं मौजूद प्रशिक्षक तुलसी पवार ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु महिलाओं को ब्यूटी केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप तकनीक, स्कीन ट्रीटमेंट व स्वच्छता से जुड़ी जानकारियां दी। फिलहाल 40 महिलाएं ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...