लातेहार, जनवरी 29 -- बेतला प्रतिनिधि । वन विभाग के हुनर से रोजगार योजना के तहत बेतला में नवनिर्मित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र और बाघ वाहन का राज्य पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ)परितोष उपाध्याय ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।मौके पर मौजूद पीसीसीएफ परितोष उपाध्याय ने कहा कि हुनर से रोजगार का ट्रेनिंग सेंटर क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।इस दौरान राज्य एपीसीसीएफ (विकास) वाईके दास,पीटीआर डायरेक्टर एस.आर नटेश,डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना, रेंजर उमेश कुमार दूबे, वनपाल संतोष सिंह, नंदलाल साहू, नोडल पदा ओमप्रकाश, प्रशिक्षक तुलसी पवार, पवन बटी,कासिम मिर्जा, अजय बघेल समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...