लातेहार, जनवरी 16 -- बेतला, प्रतिनिधि। इन दिनों बेतला में बंदरों की हरकतों से न सिर्फ स्थानीय कारोबारी,बल्कि पर्यटक भी काफी परेशान हैं। इसबारे में बेतला के होटल संचालक तैय्यब अंसारी, फिरोज अंसारी,मनोज चंद्रवंशी,सोहराब अली, शमीम अंसारी आदि ने बताया कि बंदर इतने ढीठ और बेखौफ हो गए हैं कि वे भगाने के बाद भी होटल और दुकानों की सामान झपटने पर अड़े रहते हैं। वहीं पलक झपकते ही सामानों को ले भाग जाते हैं। साथ ही सामानों को तितर-बितर या तोड़-फोड़ देते हैं। इसबारे में वनरक्षी सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि विभागीय मनाही के बाद भी निमकी,बिस्किट,कुरकुरे आदि ड्राई फूड खिलाकर पर्यटकों ने बंदरों की आदत बिगाड़ दी है। उन्होने में जंगली जानवरों को खाना नहीं खिलाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.