लातेहार, मार्च 25 -- बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्रभारी एमओ रामनाथ यादव समेत कई लोग जंगली हाथी का निशाना बनने से बाल-बाल बचे हैं। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को बरवाडीह के प्रभारी एमओ रामनाथ यादव और अन्य यात्री छिपादोहर से अपने वाहनों से बेतला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उक्त मार्ग के शिवबेल के पास मेनरोड पर उन्हें अचानक एक जंगली हाथी दिखाई दी। जिसे देख सभी काफी भयभीत हो गए और अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। हालांकि उक्त हाथी ने किसी को कोई क्षति नहीं पहुंचाई और वह कुछ देर बाद सड़क के दक्षिणी ओर जंगलों में चला गया। पर इसके बावजूद एमओ समेत अन्य यात्री भी सहमे हुए काफी धीमी गति से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस तरह सभी लोग उक्त हाथी का निशाना बनने से बाल-बाल बच गए। वहीं एमओ यादव ने बताया कि बाईक की गति यदि धीमी नहीं होती तो उक्त हाथी का निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.