हापुड़, फरवरी 4 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढैया में स्थित एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में बेड पर पड़ा मिला। विवाहिता की पहचान 25 वर्षीय तनु के रूप में की है। मृतका तनु अपने पति को छोड़कर उसके दोस्त के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि गांव सलारपुर निवासी मृतका तुन की शादी करीब पांच साल पूर्व जिला मेरठ के गांव घुड़म निवासी एक युवक के साथ हुई थी। करीब वह पिछले 25 दिनों से गांव आरिफपुर मढैया निवासी पति के दोस्त के साथ रह रही थीं। बुधवार सुबह सूचना मिली कि तनु का शव बेड पर पड़ा है। सूचना पर वह टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उसके गले पर निशान भी मिले हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.