कानपुर, जनवरी 9 -- यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां परिवार से अलग जाजमऊ के आदर्श नगर में रहने वाले सिंचाई विभाग के पूर्व इंजीनियर का शव गुरुवार को कमरे में सड़ी-गली हालत में मिला। कमरे में शराब की बोतलें भी पड़ी थीं। करीब 15 दिन से संपर्क न होने पर उनके भाई-बहन घर पहुंचे थे। दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी तो बेड पर शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पत्नी इनकम टैक्स विभाग से रिटायर हैं और करीब दो साल से दोनों बेटियों के साथ वाराणसी में मायके में रह रही हैं। आदर्श नगर के रहने वाले 62 वर्षीय अमरकांत घोष सिंचाई विभाग से जेई पद से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी पूर्णिमा और दो बेटियां रुद्राणी व ब्राह्मणी हैं। मृतक की बहन कल्पना ने बताया कि भाभी मायके में बेटियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.