निज प्रतिनिधि, जुलाई 29 -- बिहार के बेगसूराय जिले में पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है। लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव में मंगलवार को एक बंद कमरे में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति की लाश छत के हुक से गले में फंदा से लटकी हुई पाई गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शुभम कुमार एवं उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। घटना से कुछ देर पहले शुभम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अलविदा लिखकर पोस्ट किया था। दोनों का अंतरजातीय शादी हुई थी, जिससे बीवी के मायके वाले नाराज थे। मृतक शुभम कुमार बहदरपुर गांव निवासी रूदल दास का पुत्र था। जबकि मृतका मुन्नी देवी का मायका नयागांव थाना के बागडोब गांव में था। वह रामबालक शर्मा की बेटी थी। घर में एक साथ बेटे-बहू का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.