कन्नौज, मार्च 20 -- तिर्वा, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने बुधवार की दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी वार्ड, शैक्षणिक भवन, जनरल वार्ड व लैब को देखा। इमरजेंसी में बेड पर चादर न देख नाराजगी जताई। शौचालयों में भी गंदगी देख प्राचार्य से बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। करीब एक घण्टे तक निरीक्षण के बाद वह वापस चली गई। कन्नौज जिले के दौरे पर आई राज्य महिला आयोग की सदस्य दोपहर को अचानक मेडिकल कॉलेज पहूंच गई। उन्हे आया देख अफरा-तफरी मच गई। सबसे पहले वह इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। यहां उन्होने देखा कि बेड पर मरीज तो है, पर किसी भी बेड पर चादर नहीं दिखाई पड़ी। इस उन्होंने प्राचार्य व सीएमएस से नाराजगी जताते हुए सभी बेडों पर मरीजों की सुविधा के लिए चादर बिछवाने का निर्देश दिए। इमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.