बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। भारत स्काउट और गाइड जिला कार्यालय पर रविवार को स्काउटिंग और गाइडिंग के जन्मदाता बेडेन पावेल का जयंती को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम स्काउट प्रार्थना की गई, इसके पश्चात उनके चित्र पर माल्र्यार्पण किया गया। घटते हुए सामाजिक सरोकारों के परिपेक्ष्य में स्काउट और गाइड्स की भूमिका पर विचार रखे गए। जिला आयुक्त जयपाल शर्मा ने स्काउट एवं गाइड के कार्यक्रमों में अनुशासित समाज की स्थापना होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त अशोक बंधु भारद्वाज ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अनुज कौशिक, ट्रेनिंग काउंसलर वंशम पंवार, गगन त्यागी, शाकिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...