रांची, जनवरी 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को सैकड़ों झारखंड आंदोलनकारियों का जत्था जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर आभार यात्रा में शामिल होने के लिए रांची के लिए रवाना हुआ। बेड़ो के विभिन्न गांवों से निकले लोगों का नेतृत्व प्रखंड जिला संयोजक धनंजय कुमार राय और प्रखंड अध्यक्ष जुगेश उरांव कर रहे थे। इस आभार यात्रा में झारखंड आंदोलनकारी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ रवाना हुए। जुगेश उरांव ने कहा कि सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को देखते हुए न्याय के साथ अलग पहचान देनी चाहिए। साथ ही रोजी- रोजगार नियोजन की गारंटी और जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी के लिए सम्मान पेंशन राशि 50 हजार रुपये प्रतिमाह देनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों को समूह बीमा, निःशुल...