रांची, मार्च 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर बेड़ो परिसर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित दशभुजी मां दुर्गा देवी के मंदिर का 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ महोत्सव शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस दौरान 5100 कुमारी कन्याओं और सुहागिनों ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से महावीर चौक से मसरी बेड़ा नदी के घाट पर पहुंची। यहां यज्ञाचार्य अंचल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश में जल लेकर महिलाएं मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में जीतेंद्र पाठक, शिव सेना झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, भवानी शरण सिंह, पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय आदि शामिल हुए। वहीं धार्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.