रांची, दिसम्बर 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मालती वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी की अध्यक्ष संध्या रानी भगत की माता की 88वीं जयंती पर रविवार को कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामनारायण भगत ने जरिया पंचायत के तीन गांव सरनाटोली, हुलसी और मुड़ामू के 300 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। रामनारायण भगत ने संध्या रानी के इस प्रयास को सराहनीय बताया। वहीं संध्या रानी भगत ने कहा कि ग्रामीणों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। मौके पर सचिव साक्षी उरांव, डॉ विश्वनाथ उरांव, प्रो. बलराम उरांव, कृष्णा भगत, डॉ जया भगत, रंजीत मुर्मू और शंकर आदि ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.