रांची, फरवरी 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के ईंटा पंचायत भवन में शनिवार को व्योश्री योजना के तहत 150 वृद्ध और दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण और ट्राईसाइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंचायत की मुखिया अनिता बाड़ा ने पंचायत में जरूरतमंदों के बीच परिसंपत्ति का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की व्योश्री योजना के प्रति आभार जताया। मौके पर पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा, झारखंड दिव्यांग जागृति महासंघ के सचिव अशोक महतो, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष करमा उरांव, राजेश सहाय, भारत सरकार की सहबद्ध कंपनी एलिमको के प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिन्हा और दिव्यांग सेवक जाहिद अंसारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...