रांची, मई 20 -- बेड़ो प्रतिनिधि। प्रखंड के बारीडीह गांव में मंगलवार को 12 साल में एक बार होनेवाला दो दिनी संगी भईयादी महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इस दौरान बारीडीह गांव स्थित अखरास्थल से ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर शोभायात्रा निकाली। इसके बाद परंपरागत नाच-गान के साथ बारीडीह के संगी गांव सेमरा के लिए प्रस्थान किया। यह शोभायात्रा बारीडीह, बेड़ो, तेतरटोली और कॉलेज मोड़ होते हुए केशा मोड़ पहुंचा। वहीं संगी गांव सेमरा के ग्रामीणों ने बारीडीह गांव के ग्रामीणों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों गांव के संगी भाई परंपरागत नाचगान करते हुए सेमरा गांव पहुंचे, जहां रात में सामूहिक भोज के बाद बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि यह महोत्सव 12 साल में एक बार मनाया जाता है जो जनजातीय क्षेत्र में संगी शब्द की महिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.