रांची, फरवरी 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जहानाबाज गांव के टंगराटोली टोले में रविवार की रात एक हाथी ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी जंगल से निकलकर बस्ती में आ धमका और जीतपाहन उरांव तथा फगुआ उरांव के कच्चे घरों को ध्वस्त कर दिया। घर के छप्पर और मिट्टी गिरने से उसमें रखे घरेलू सामान बर्बाद हो गए। हाथी ने घरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद वहां रखे धान खाने के बाद उसे छींटकर तहस-नहस कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बाल्टी और टीन बजाकर हाथी को भगाया, इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। सूचना मिलने पर वनरक्षी रवि शंकर महली, सुभाष चंद्र प्रमाणिक और इन्द्रजीत कुमार ने क्षतिग्रस्त घरों का मुआयना किया और ग्रामीणों के बीच पटाखों का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.