रांची, फरवरी 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के कोकड़े जोभीटोली गांव में एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने सोमरा उरांव के घर को तोड़ दिया जिससे वह परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घटना बुधवार तड़के लगभग तीन बजे की है। घटना के समय सोमरा उरांव की पत्नी सुमंती उरांव घर के अंदर सो रही थीं। दीवारें टूटते देख उसने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने घर की दीवारें और एसबेस्टस की छत तोड़ दी, जिससे घर में रखे धान, गेहूं और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। घर तोड़ने के बाद हाथी सिझुआ गांव पहुंच गया, जहां उसने बलदेव मुंडा के खेत में लगे आलू के खेत को रौंद डाला। गांव में लगातार हाथियों के आने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। मुआवजे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत के मुखिया रमेश...