रांची, अप्रैल 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित बजरंगबली हनुमान मंदिर का 35वां वार्षिक स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने गणेश पूजा, नवग्रह पूजा, पंचदेव पूजा, षोडशो मातृका पूजा और बजरंगबली की पूजा के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के बाद भोग व प्रसाद वितरण किया गया। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुक्रवार को पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाणी कुमार राय, मुकेश कुमार राय, प्रेम राय, सौमित्र शर्मा, रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रकाश टाना भगत, विनोद उरांव, शिवनाथ साहू समेत दर्जनों लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.