रांची, फरवरी 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया नहरटोली गांव स्थित लकड़ाफाड़ा जंगल के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। घटना रविवार को दिन के 10:30 बजे की है। मृतक 42 वर्षीय कालीचरण नायक बुढ़मू थाना क्षेत्र के हनतई गांव का निवासी है। घायलों में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक सद्दाम अंसारी निवासी सिमलिया रातू, दानिश अंसारी निवासी मोहनपुर ठाकुरगांव और आमिर खान निवासी हाजी चौक रातू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कालीचरण नायक शनिवार को इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद बेड़ो थाना के एएसआई सिदम मार्डी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए ...