रांची, मई 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के छापर स्थित हाथी क्रॉसिंग पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की है। घायल मंगरा महतो और उनकी रेणु देवी पिस्कानगड़ी निवासी को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से बेड़ो पुलिस दोनों सीएची बेड़ो पहुंचाया, जहां डॉ सोनू सोनल बरवार ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपति पोकलो डोढ़हा के पास एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...