रांची, फरवरी 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित संत जगत ज्ञान महर्षि मेंहीं पब्लिक स्कूल में शनिवार को निर्माण नामक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला एवं शिल्प, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान तथा कंप्यूटर विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत की। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ दिवाकर मिंज और विशिष्ट अतिथियों डॉ डीएम हांसदा, डॉ मीना प्रीति, प्रो. निलेश पासवान, डॉ पंकज राज, सुनीता सिंह, संदीप राज, अभिजीत रॉय, अमित कुमार, शाहिद वकार तथा अख्तर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान प्राचार्य संदीप राज ने स्वागत भाषण दिया, जबकि विद्यालय के सचिव डॉ पंकज राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.