रांची, जुलाई 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड में 80 फीसदी लोगों की जीविका कृषि पर निर्भर है। जबकि खेती आज भी मानसूनी वर्षा पर निर्भर है। लेकिन लगातार बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार की दोपहर हुई बारिश से बिचड़ा किए गए खेतों में पानी भर गया है। इससे धान के बिचड़े गलने का डर किसानों को सताने लगा है। बिचड़े के लिए किसान दिन-रात हाड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं और अत्यधिक बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने लगा है। चरिमा के किसान गंदरू कुजूर, पंकज कुजूर और विशेश्वर उरांव जरिया के किसान ब्रजेश महतो और भीम महतो ने बताया कि खेत में लगे धान बीज को डूबने से बचाने के लिए खेत से पानी निकाल देते हैं। लेकिन बारिश होते ही यह फिर डूब जाता है। बेड़ो-नरकोपी मार्ग बंद, इडरी पुल पर बह रहा पानी शनिवार की दोपहर हुई बारिश से बेड़ो से नरकोपी जानेवाले मार्ग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.