रांची, जनवरी 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोरंडा पंचायत भवन परिसर में बुधवार को किसानों का पांच दिनी उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर उद्यान निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत आयोजित किया गया था। रांची जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा चयनित कुल 140 किसानों को संस्था माइनॉरिटी समग्र विकास के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया और कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र बांटे गए। उपप्रमुख मुदस्सिर हक ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फल, सब्जी, फूल और मसालों की उन्नत खेती के साथ-साथ जैविक खेती, पॉलीहाउस प्रबंधन और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में सैद्धां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.