रांची, अप्रैल 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में मंगलवार को रामनवमी को लेकर अंतिम मंगलवारी जुलूस निकाला गया। जुलूस ऐतिहासिक झंडा मिलन स्थल कारगिल चौक से राम भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना कर निकाला गया जो बजरंगबली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां रामभक्तों ने बजरंगबली का झंडा लगाया। इस दौरान भक्तों के जयश्री राम और जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से पूरा प्रखंड मुख्यालय गुंजायमान रहा। जुलूस का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शशि टाइगर यादव ने किया। जुलूस में हरिचरण महतो, सत्यनारायण साहू, ज्वाला सिंह, धीरज कुमार, विकास सोनी, प्रेम महतो, दीपक सिंह यादव, लक्ष्मी गुप्ता, अपूर्व खन्ना, सुरजीत भगत, ब्रजेश गुप्ता और सतवीर लाल खन्ना समेत सैकड़ों रामभक्तों ने सराहनीय योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.