रांची, जुलाई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी राज्य स्तरीय खेल महोत्सव शनिवार को डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में शुरू किया गया। इस आयोजन में झारखंड के 17 जिलों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रफुल्ल सुकांत क्षेत्रीय संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम, पेफी के नेशनल निदेशक मनोज मिश्र, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रेणु साहनी, राज्य प्रतिनिधि पेफी रेजा, इश्तियाक और डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही अतिथियों को पेफी की ओर से मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया। पहले दिन खो-खो,फुटबॉल, कराटे,कबड्डी और एथले टिक्स जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं में खो...