रांची, फरवरी 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी शिवालयों की साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आधुनिक रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से मंदिर परिसर जगमगा उठे हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। महादानी सत्संग समिति के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी बाबा मंदिर में विशेष तैयारी की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक जल, दूध, दही, गंगाजल, मधु, घी एवं पंचामृत से किया जाएगा। व्रती श्रद्धालु उपवास रखकर माता पार्वती एवं देवाधिदेव महादेव से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करेंगे। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलेगा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।...