रांची, फरवरी 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के पास पंचायत पेयजल स्वच्छता समिति द्वारा संचालित सामुदायिक सुलभ शौचालय की मरम्मत होने के बाद सोमवार को इसका उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया सुशांति भगत, पंचायत समिति सदस्य राखी भगत और पूर्व उप प्रमुख धनंजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया। पूर्व उप प्रमुख धनंजय कुमार राय ने कहा कि उचित रखरखाव और मरम्मत के अभाव में यह शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा था। मुखिया सुशांति भगत ने बताया कि लोगों की समस्याओं और ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए 17वें वित्त आयोग की राशि के माध्यम से इसकी मरम्मत कराई गई है। अब इसे आम जनता के लिए पूरी तरह सुचारु कर दिया गया है। शौचालय के पुनः खुलने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मौके पर असलम मिरदाहा, फारु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.