रांची, सितम्बर 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के महादानी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के दौरान एकल अभियान संच बेड़ो अंचल रातू द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में साध्वी गीता किशोरी के प्रवचन सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। उन्होंने शनिवार की रात श्रीराम विवाह कथा के अंतर्गत केवट प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। साध्वी ने बताया कि केवट भगवान का परम भक्त है, जिसने गंगा पार कराने के लिए भगवान राम का चरण धोने का हठ किया। गंगा पार कराने के बाद, जब भगवान ने सीताजी द्वारा दी गई अंगूठी उतराई के रूप में देना चाहा, तो केवट ने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बदले उसने भगवान के चरणों को पकड़ लिया। केवट के इस निःस्वार्थ प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान ने उसे दिव्य भक्ति का वरदान देकर उसकी समस्त इच्छाएं पूरी कीं। इसी परिसर में शारदीय नवरात्र के छठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.