रांची, जनवरी 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हांठू मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम लगभग सात बजे की है। घायल रवीन्द्र यादव ने बताया कि वह मूलरूप से चांडिल टाटा सह वर्तमान में बूटी मोड़ रांची निवासी है। वह घरेलू काम से बाइक से गुमला गया था। रांची लौटने के दौरान डिवाइडर के पास अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर पड़ा। इधर, एनएचआई के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बेड़ो पहुंचाया, जहां डॉ वीनिता प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रिम्स भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...