रांची, फरवरी 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महावीर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर का 17वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर पुजारी अशोक पंडा ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना में ज्वाला प्रसाद सोनी सह पत्नी के साथ गौरी गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, षोडश मातृका पूजन के अलावा कई वैदिक महामंत्रों के बीच धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया। वहीं पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन किया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद बांटे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.