रांची, अगस्त 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रकृति पर्व करमा को लेकर प्रखंड प्रशासन ने ग्रामीणों के बीच मांदर का वितरण किया। बीडीओ राहुल उरांव ने कहा कि करमा पूजा झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन बहन अपने भाइयों की दीर्घायु और खुशहाली के लिए करम डाली की पूजा करती हैं। यह प्रकृति पर्व के रूप में मनाया जाता है। मौके पर सीओ राज कुंवर सिंह, बीपीओ संजय तिर्की, अनिल उरांव, आशा एक्का और जल्ही महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.