रांची, फरवरी 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड में मंगलवार से मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत हो गई। प्रखंड में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1480 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के पहले दिन आईआईटी एवं अन्य वोकेशनल कोर्स से जुड़े 114 छात्र-छात्राओं में से 112 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित पाए गए। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र में 29, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 3 और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केंद्र में 82 परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्राधीक्षकों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संचालित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं राकेश रंजन को क्षेत्रीय दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.