रांची, जनवरी 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के मठ पहाड़ मेला स्थल के पास पहाड़ के ऊपर झाड़ियों वाले गड्ढे से पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। आशंका है कि बुधवार की रात अपराधियों ने दूसरी जगह युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव यहां फेंक दिया। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी सुजित कुमार उरांव, एसआई अनिल उरांव और एएसआई अक्षय कुमार सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम बुलाई गई जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन में में जुट गई है। इस दौरान इंस्पेक्टर उत्तम उपाध्याय, नरकोपी थाना प्रभारी नागेश्वर साव, भरनो थाना प्रभारी कंचन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.