रांची, मई 18 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के नरकोपी मकुंदा गांव में रविवार को फूलखुंदी झूलन, मेला और भक्ति जागरण के साथ शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा समारोह संपन्न हो गया। इससे पूर्व शनिवार की रात धुआंसी, लोटन सेवा के बाद शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच फूलखुंदी का अनुष्ठान संपन्न किया। रात में मंडा पूजा समिति मकुंदा द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसका लोगों ने पूरी रात लुत्फ उठाया। वहीं पुजारी नारायण गिरि और दशरथ पांडेय और पाट भोक्ता संजय लोहरा ने पूरे पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसमें पुरुष भोक्ता और महिला सोक्ताइन शामिल हुए। शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चल कर अपनी भक्ति की शक्ति का परिचय दिया। इधर बुधवार को झूलन के दौरान शिवभक्तों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच आस्था के फूल बरसाए गए। जिसे पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.