रांची, अगस्त 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा बेड़ो में तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बैठक हुई। तिरंगा यात्रा निकालने के लिए तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 12 अगस्त को बेड़ो के महादानी मंदिर से सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाले जाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता 15 अगस्त को घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर जिलाध्यक्ष नेहा सिंह, भीखा उरांव, मंडल महामंत्री आनंद साहू, मनोज कुमार साहू, उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.