रांची, फरवरी 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मासू गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथी बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे और गुरुवार की सुबह पांच बजे मासू गांव के छापर, बेड़ा मर्चा और साखेकोना में भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान हाथी ने चार किसानों विनोद महतो, रंजीत महतो, जीतराम महतो और संजय उरांव की गेहूं की फसल खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दी। प्रभावित किसान जीतराम महतो और संजय उरांव ने बताया कि हाथी पिछले तीन दिनों से मासू जंगल में डेरा जमाए हुए है। वह शाम ढलते ही जंगल से निकलकर खेतों में घुस जाता है और सुबह तक उत्पात मचाता है। हाथी गेहूं की बालियों को खाने से ज्यादा रौंदकर नष्ट कर रहा है। गांव में पसरा सन्नाटा और डर हाथी की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक जाने को मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.