रांची, अक्टूबर 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। जिला परिषद बेड़ो प्रखंड पश्चिमी के सदस्य बेरोनिका उरांव ने रविवार को जिला परिषद कोष से बननेवाली चार विकासशील योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सत्येन्द्र तिवारी के घर से जुब्बी उरांव के घर तक 350 फीट सड़क और दिनेश उरांव के घर से सरना तक जानेवाली 350 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण आठ लाख रुपये कराया जाएगा। वहीं 15 लाख रुपये से पुराना सरना के पास डीप बोरिंग और जलमीनार तथा बालक स्कूल से तालाब तक पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर जिला परिषद सदस्य पश्चिमी बेरोनिका उरांव, करमा उरांव, नवल किशोर सिंह, मीर मुस्लिम, साबिर मीर, सोमरा लोहरा, मनकू कुजूर, शंभु बैठा और मो फहीम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.