रांची, फरवरी 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हंठुआ पुल के पास छह मवेशियों से लदी टाटा सुमो पुलिस ने जब्त कर ली। घटना शनिवार की तड़के लगभग साढ़े चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, मवेशी लदी टाटा सुमो छत्तीसगढ़ की ओर से बेड़ो की तरफ जा रही थी। सूचना मिलने पर बेड़ो थाना के एसआई रामकुमार टाना भगत सशस्त्र बल के साथ फोरलेन पहुंचे। पुलिस को देखते ही चालक सुमो लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर टाटा सुमो जब्त कर ली। हालांकि चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस वाहन जब्त कर बेड़ो थाना लाई। इस संबंध में बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.