रांची, जनवरी 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को प्रखंड के दिघिया मिशन मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की शक्ति का प्रतीक है। हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। इससे पूर्व प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ राहुल उरांव, तहसील कचहरी में सीओ राजकुंवर सिंह, डीएसपी कार्यालय और थाना परिसर में थाना प्रभारी सुजित कुमार उरांव ने झंडा फहराया। इसके अतिरिक्त एसएस प्लस टू हाई स्कूल में हेनरिएता मिंज, प्रोजे...