रांची, जनवरी 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को प्रखंड में विधायक योजना मद से बननेवाली तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने सबसे पहले प्रखंड के इडरी और करंजटोली गांव में अखड़ा और केशा गांव में धुमकुड़िया भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि धुमकुड़िया और अखड़ा हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के केंद्र हैं। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर उपप्रमुख मोदस्सीर हक, नवल किशोर सिंह और करमा उरांव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.