रांची, दिसम्बर 10 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। वन विभाग परिसर में विभाग द्वारा लिप्टस का पेड़ काटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिप्टस का पेड़ गिरने से उससे दबकर तीन साल की मासूम अनु कच्छप की मौत हो गई। वहीं पिता विमल कच्छप और मां रोशनी गोप गंभीर रूप से घायल हो गए और मारिया देवी और गोयंदा कच्छप का पूरा घर और पास में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बुधवार की शाम साढ़े चार बजे की है। इस संबंध में पीड़िता मारिया देवी ने बताया कि पेड़ गिरने से उसके मकान की दीवारें और छप्पर ध्वस्त हो गया। वहीं घर में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनाज और अन्य घरेलू सामान बर्बाद हो गए। पीड़िता ने कहा कि कड़ाके की ठंड में उन्हें रहने में परेशानी होगी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटनास्थल से पेड़ हटाकर मासूम और उसके माता-पिता को बाहर निकालकर सीएचसी बेड़ो पहुंचाया, जहां ड...