रांची, जनवरी 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नववर्ष के मौके पर लोगों की टोलियां पिकनिक मनाने के लिए प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर जामटोली डैम, पारस डैम, करांजी डैम, हाथीदह सहित अन्य पिकनिक स्पॉटों की ओर रवाना होती रहीं। युवाओं, बच्चों और परिवारों ने इन स्थलों पर पहुंचकर नए साल का जश्न मनाया। पिकनिक स्पॉटों पर रहा रौनक: पिकनिक स्थलों पर युवाओं के जत्थे गाजे-बाजे के साथ पहुंचे और अपने-अपने रुचि के अनुसार भोजन तैयार कर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं परिवारों ने भी अपने स्वजनों के साथ मिलकर पिकनिक मनाया। बाग-बगीचों और खुले मैदानों में डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। बच्चों ने भी समूह बनाकर खेल-कूद और पिकनिक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.