रांची, मार्च 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेल रहे दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में महरू गांव निवासी नयूम मिरदाहा और केशा गांव निवासी फारूख राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने छापेमारी कर घटनास्थल से छह बाइक, दो जोड़ी चप्पल, एक तिरपाल और 1000 रुपये जब्त किया है। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एएसआई अक्षय कुमार सिंह सदल बल पुरनापानी के पास सखुआ जंगल छापेमारी करने गए थे। लेकिन पुलिस की भनक मिलते ही जुआ खेल रहे भागने लगे उसी दौरान पुलिस के सशस्त्र बल के जवानों ने भाग रहे दो लोगों को धर दबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.