रांची, जनवरी 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बेड़ो थाना में पदस्थापित दारोगा श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। नव वर्ष पर एसीबी का राज्य सरकार के किसी कर्मी की गिरफ्तारी के मामले में यह पहली कार्रवाई है। इसके बाद धावा दल टीम गिरफ्तार दारोगा को साथ लेकर आड्रे हाउस रोड में स्थित एसीबी मुख्यालय पहुंची, जहां पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की ओर से बताया गया कि दारोगा श्याम नंदन पासवान ने टाटा एलपीटी के 14 चक्का गाड़ी की एमवीआई से यांत्रिक जांच कराने के लिए प्रतिवेदन भेजने के एवज में संचालक से 50 हजार रुपये की मांग थी, लेकिन संचालक रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे। आरोपी दारोगा ने कॉल कर कई बार संचालक को थाना बुलाने का प्रयास किया और रुपये की मांग करते रह...