रांची, फरवरी 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुटरी गांव में शनिवार को पुलिस ने खेत में बने पक्के कुएं से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हुटरी गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार को गांव में एक शादी थी और रात में बारात आई थी। राजेश रात में अपने घर से निकला था, लेकिन वह सुबह तक नहीं लौटा। शनिवार की सुबह उसका शव कुएं में मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुजित कुमार उरांव और एएसआई अक्षय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। वहीं पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थाना प्रभारी सुजित कुमार उरांव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत कुएं में डूबने से हुई प्रतीत होती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्प...